मुख्य सामग्री पर जाएँ
वजह न्यूज़

प्राइवेसी पॉलिसी।

यह नोटिस बताता है कि वजह न्यूज़ आपकी कौन-सी जानकारी लेता है और क्यों। यह भारत के डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, 2023 (DPDP) को ध्यान में रखकर लिखा गया है।

हम क्या जानकारी लेते हैं

  • इस वेबसाइट पर कोई फ़ॉर्म, अकाउंट या कमेंट नहीं है। हम आपसे नाम, फ़ोन या ईमेल नहीं माँगते।
  • सर्वर सुरक्षा के लिए तकनीकी जानकारी (जैसे IP पता और ब्राउज़र का प्रकार) कुछ समय के लिए लॉग में रहती है।
  • आप हमें ईमेल करें, तो आपका ईमेल पता और संदेश सिर्फ़ जवाब देने के लिए रखा जाता है।

दूसरी सेवाएँ

  • Google Analytics (नीचे “कुकीज़ और एनालिटिक्स” देखें)।
  • वेबसाइट Cloudflare के ज़रिये चलती है, जो सुरक्षा और तेज़ी के लिए आपका IP पता और तकनीकी जानकारी प्रोसेस करता है।
  • किसी लेख में YouTube वीडियो हो, तो वह आपके क्लिक करने पर ही youtube-nocookie.com से लोड होता है। उसके बाद YouTube की प्राइवेसी नीति लागू होती है।

कुकीज़ और एनालिटिक्स

  • यह समझने के लिए कि कौन-से लेख पढ़े जा रहे हैं, हम Google Analytics इस्तेमाल करते हैं। यह कुकीज़ के ज़रिये आपके डिवाइस, ब्राउज़र, अंदाज़न जगह (शहर या देश) और आप कौन-से पेज कितनी देर पढ़ते हैं, जैसी जानकारी लेता है। इससे हमें आपका नाम, फ़ोन या ईमेल नहीं मिलता।
  • यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र, ब्रिटेन और स्विट्ज़रलैंड से आने वाले पाठकों के लिए Google Analytics अभी लोड नहीं होता।
  • आप ब्राउज़र की सेटिंग में कुकीज़ बंद कर सकते हैं, या Google का ऑप्ट-आउट ऐड-ऑन (tools.google.com/dlpage/gaoptout) इस्तेमाल कर सकते हैं। Google इस जानकारी का इस्तेमाल अपनी प्राइवेसी नीति के मुताबिक़ करता है।
  • हम विज्ञापन कुकीज़ का इस्तेमाल नहीं करते। अगर आगे जोड़ेंगे, तो यह पेज पहले अपडेट होगा।

आपके अधिकार

आप अपनी जानकारी देखने, सुधारने या हटाने के लिए [email protected] पर लिख सकते हैं। शिकायत के लिए शिकायत निवारण पेज देखें।